गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चुनाव जीतने पर “न्यू गुजरात मॉडल” का दावा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी ने 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुजरात की विधानसभा सीटों पर अपने उमीदवारों को उतारने के तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी गुजरात के होने वाले विधानसभा चुनावों में 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने संबोधन में गुजरात में शासन के लिए एक अलग और नया मॉडल देने की बात कही है। जिसमे उन्होंने कहा कि यह नया मॉडल दिल्ली के मॉडल से थोडा अलग होगा। गुजरात के अपने दौरे में केजरीवाल नवरंगपुरा पहुचें जहाँ पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक मुख्यालय का भी उदघाटन किया।

केजरीवाल ने मीडिया प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी कि अगर उनकी पार्टी गुजरात में चुनाव जीतती है तो वह यह पर एक नया गुजरात मॉडल पेश करके दिखाएंगी। उनका कहना था जिस तरह दिल्ली में जनता को बुनियादी जरुरी सुविधाएँ फ्री में प्राप्त हो रही है वह सब सुविधाएं गुजरात के लोगों के लिए भी होंगी। इसके अलावा भी गुजरात में कुछ ऐसे नए काम किये जाएंगे जो गुजरात की जनता के हितों में होंगे।
पिछली सरकारों पर आरोप लगते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस कोई भी पार्टी गुजरात के लोगों के विकास के लिए कार्य नही कर पायी है इसके उलट गुजरात में व्यापारियों और आम जनता की बदहाली का कारण पिछली सरकारे ही है।

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में हुए गुजरात स्थानीय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके बाद आम आदमी पार्टी को गुजरात की रजनीति में अपना भविष्य नजर आ रहा है। इसीलिए आम आदमी पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों पर जोर दे रही है और 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।  

Leave a Reply