गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भागलपुर में कालाबाजारी का 330 बोरा अनाज जब्त

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र से पुलिस ने कालाबाजारी का 330 बोरा सरकारी अनाज जब्त कर लिया। भागलपुर के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को यहां बताया कि कमालपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप से रविवार की देर रात चावल लदे एक ट्रक से 330 बोरा सरकारी चावल बरामद किया गया है। इस दौरान ट्रक का चालक एवं सह चालक फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में सन्हौला के आपूर्ति पदाधिकारी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एक प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सरकारी चावल सहित ट्रक को अपने कब्जे में लेने के बाद छानबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply