दिल्ली के आजाद नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक हादसे में 3 मजदूरों की मौत की खबर है। 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौजूद है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू अभियान जारी है।