गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अजमेर डेयरी ने सरस दूध पर दो रूपए प्रति लीटर बढाये

अजमेर: राजस्थान में अजमेर डेयरी ने सरस दूध के सभी ब्रांडों पर आठ सितंबर से मूल्य वृद्धि का निर्णय लिया है। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न कारणों से डेयरी पर पच्चीस करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। इस समस्या के निदान हेतु सरस के सभी दूध ब्रांडों पर दो रुपये प्रति लीटर वृद्धि की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में लम्पी प्रकोप के चलते दुग्ध संकलन मे एक लाख लीटर प्रतिदिन की गिरावट आई है जिसके चलते पशुओं के दूध उत्पादन में भी गिरावट है। साथ ही डेयरी ने पशुपालकों को गत फरवरी से छह बार दूध के भाव में बढ़ोत्तरी कर संबल प्रदान किया है और बढ़ा हुआ 56 रुपये का भुगतान दीपावली तक करना होगा। लिहाजा न चाहते हुए भी परिस्थितिवष मूल्य वृद्धि का निर्णय लेना पड़ रहा है।

Leave a Reply