गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोमालिया में अल शबाब आतंकवादियों ने की 17 लोगों की हत्या

170228323

मोगादिशु : सोमालिया के हिरन क्षेत्र में अल शबाब आतंकवादियों ने वाहनों के काफिले पर हमला कर 17 लोगों की हत्या कर दी है। स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं।
स्थानीय निवासी मोहम्मद हुसैन अली ने मीडिया को फोन पर बताया कि शुक्रवार को हिर्शबेले प्रांत के बेलेडवेने शहर के बाहरी इलाके में स्थानीय नागरिकों के लिए खाद्य आपूर्ति ले जा रहे वाहनों पर आतंकवादियों ने हमला किया।
उन्होंने बताया कि इस हमले में पुरूष, महिला और बच्चों समेत 17 लोग मारे गये है। सात वाहन जल कर राख हो गए।
उल्लेखनीय है कि सोमालिया नेशनल आर्मी हिरन क्षेत्र से अल-शबाब आतंकवादियों को बाहर खदेड़ने के लिए लड़ रही है।

Leave a Reply