रांची : गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए 24 सदस्यीय झारखंड तीरंदाजी टीम 28 सितंबर को रांची से रवाना होगी। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड तीरंदाजी टीम से मुलाकात कर अपने हाथों से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर में सभी तीरंदाजो को किट वितरण किए।
श्री मुंडा ने सभी ट्रेनों के लेट चलने के कारण झारखंड तीरंदाजी टीम के सभी खिलाड़ियों को हवाई जहाज से अहमदाबाद जाने की जाने की स्वीकृति भी दी। साथ ही श्री मुंडा ने सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दी । टीम में बहुत सारे तीरंदाज ऐसे भी हैं जो पहली बार हवाई जहाज में बैठेंगे और इसको लेकर खिलाड़ियों में उत्सुकता है।
अर्जुन मुंडा ने झारखंड तीरंदाजी टीम को हवाई जहाज से अहमदाबाद जाने की स्वीकृति दी