गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीकांत ने दिया इस्तीफा

भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने राज्य विधानसभा में अध्यक्ष प्रमिला मलिक से उनके कक्ष में मुलाकात की और अपना त्याग पत्र सौंपा। बीजू जनता दल (बीजद) विधायक श्री सिंह को जून 2019 में विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने 2004, 2009, 2014 और 2019 में अनुगुल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। यहां राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि सिंह को अनुगुल में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे पहले मई 2023 में विधानसभा अध्यक्ष बिक्रम केशरी अरुख ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्हें वित्त मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया था।

Leave a Reply