गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगाल सरकार ने दो किशोरों की हत्या के मामले में दिए सीआईडी जांच के आदेश

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार उत्तर पूर्वी कोलकाता के बागुईहाटी में दो किशारों (चचेरे भाइयों) के अपहरण और उनकी हत्या के मामले की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को दी है। एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि इस घटना की सीआईडी से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं।
बागुईहाटी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक हाकिम ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर चिंता व्यक्त की। धाननगर सिटी पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले बागुईहाटी में पुलिस ने फिरौती के मामले में दो किशोरों के अपहरण और उनकी हत्या के आरोप में अब तक चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने किशोरों का अपहरण करने के कुछ घंटे बाद ही अभिषेक नस्कर और अतनु डे दोनों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद शवों को दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती के पास एक नहर में दो अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि किशोरों की हत्या का खुलासा संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद हुआ। मुख्य आरोपी सत्येंद्र चौधरी और उसके दो अन्य सहयोगी हालांकि अभी भी फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि किशोरों का अपहरण जगतपुर से फिरौती के लिए किया गया था। फिरौती की राशि के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस को आशंका है कि दोनों किशोरों की हत्या 22 अगस्त को ही की गई हाेगी। किशोरों के परिवार को फिरौती का एक एसएमएस मिला था। पीड़ितों के परिवार द्वारा 23 अगस्त को शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। अतनु के परिवार ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र चौधरी का अपहरण के पीछे हाथ हो सकता है।

Leave a Reply