गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अलवर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कसाना पुलिस हिरासत में

अलवर: अगस्त वार्ता राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसाना को हिरासत में लिया है। उन पर भड़काऊ भाषण और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि राजेंद्र कसाना को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हिरासत में लिया गया है और धारा 151 और 108 सीआरपीसी में उन्हें उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश कर पाबंद कराया जाएगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने रामगढ़ में धरने के दौरान भड़काऊ भाषण और धमकी भरे लहजे का उपयोग किया था।
उल्लेखनीय है कि रामगढ़ इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा द्वारा सोमवार को रामगढ़ में धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान मॉब लिंचिंग के मामले में विवादित बयान देने को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ दर्ज मुकदमें के तहत जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक राज कमल मीणा के समक्ष बयान हुए थे। पुलिस ने ज्ञानदेव आहूजा से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी उसी दौरान धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता राजेंद्र कसाना ने अपने भाषण में कहा कि उन्हें दबाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। अगर हमारे नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो रामगढ़ इलाके में कोहराम मच जाएगा पुलिस ने इस बयान को गंभीरता से लेकर उन्हें आज पाबंद कराया।

Leave a Reply