गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करीबी मुकाबले में चंबल ने शेखावाटी को एक अंक से हराया

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एटलेंचर स्पोर्टस द्वारा आयोजित केईआई रियल कबड्डी लीग के सीजन 2 के पांचवे दिन भी चार मुकाबले हुए जिनमें कांटे की टक्कर के मुकाबले में चंबल ने शेखावाटी टीम को केवल एक अंक से हराया।
रविवार को पहला मुकाबला चंबल पाइरेट्स और शेखावाटी किंग्स के बीच हुआ जिसमें दोनो टीमों के बीच रोमांच और पावर गेम देखने को मिला। मैच में चंबल का स्कोर 31 एवं शेखावाटी का 30 अंक रहा। मैच में हर्ष मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरे मैच में जोधाना वारियर्स और मेवाड़ मॉन्क्स के बीच हुए मुकाबले में मैच के शुरुआत से ही दोनो टीमें एक दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश करती दिखाई दी। इस मैच में टीम मेवाड़ के रेडर जतिन ने दो सुपर राइड पहले हाफ के 9वें मिनट में चार अंक हासिल किये और दूसरे हाफ के 16वें मिनट में भी चार अंक प्राप्त किए। जोधाना वारियर्स ने मेवाड़ मॉन्क्स को छह अंक से हराया।
तीसरे मैच में सिंह सूरमा और जयपुर जगुआर के बीच हुए मुकाबले में आक्रामक खेल देखने को मिला। दोनो टीमों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का शानदार नमूना पेश करते हुए मुकाबले के अंत तक दर्शकों को बांधे रखा। मुकाबले में जयपुर जगुआर ने तीसरी जीत के साथ सिंह सूरमा को करारी शिकस्त देते हुए तीन अंक से मुकाबला जीत लिया। जयपुर जगुआर ने 34 अंक स्कोर किया वहीं सिंह सूरमा को 31 अंक पर संतोष करना पड़ा।
दिन के आखरी मैच में अरावली ईगल्स और शेखावाटी किंग्स के बीच हुए जबरदस्त मुकाबले में 11 अंक से आगे चल रही अरावली को पीछे छोड़ते हुए शेखावाटी किंग ने मैच का पासा पलट दिया। पहले हाफ में भारी पड़ रही अरावली को शेखावाटी ने पीछे छोड़ते हुए 41 अंक हासिल कर सात अंक के फासले से अरावली को 33 अंक पर बांधे रखने की कोशिश की। शेखावाटी किंग्स के ही लक्ष्य सिंह ने तीन सुपर रेड मारकर टीम को जीत का मजबूत दावेदार बना दिया और अंतिम क्षणों में शेखावाटी ने 52 अंक के साथ मैच जीत लिया जबकि अरावली ईगल्स को 37 अंको के साथ हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply