लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा आज आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन 2047 के कार्याे की गहन समीक्षा की गयी। इस समीक्षा के पूर्व, मुख्य सचिव द्वारा रामकथा संग्रहालय, दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी, नयाघाट पर निर्माणाधीन लता मंगेश्कर चौक, श्रृंगार हाट से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर मार्ग (भक्ति पथ), सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि मंदिर मार्ग (जन्मभूमि मार्ग) एवं सहादतगंज से नयाघाट स्थित (राम पथ मार्ग) का निरीक्षण तथा श्रीराम लला विराजमान मंदिर में पूजन, श्री हनुमानगढ़ी में पूजन, कनक भवन में दर्शन, कौशलेश कुंज में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल, अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, टेढ़ीबाजार पर निर्माणाधीन दो मल्टीलेबल पार्किंग स्थल का निरीक्षण, तुलसी स्मारक भवन का निरीक्षण, आवास विकास परिषद द्वारा विकसित की जाने वाली ग्रीन फील्ड टाउनशिप का निरीक्षण, तिलोदकी नदी पर बनाये गये पर्यावरण कार्याे का निरीक्षण, सांईदाता कुटियां के समीप डम्पिंग यार्ड पर मियावा की पद्वति से कराये गये वृक्षारोपण का निरीक्षण, निर्माणाधीन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण, शहर में निर्माणाधीन/जीर्णाेद्वार संध्या सरोवर लाल डिग्गी का निरीक्षण, वृक्षारोपण एवं समदा झील पर कराये जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्याे का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय मुख्य सचिव के साथ उनके स्टाफ ऑफिसर एवं पूर्व जिलाधिकारी अयोध्या डा0 अनिल कुमार पाठक, मण्डलायुक्त श्री नवदीप रिणवा, डीआईजी श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह सहित मण्डल एवं जनपद के वरिष्ठ एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने निरीक्षण के समय कहा कि जो भी विभागीय कार्य किये जा रहे है वे मानक के अनुसार समय से पूरा करें तथा वाल राइटिंग की जा रही है वह श्रीराम के चरित्र पर रामायणकालीन चित्र एवं आम जनमानस को प्रेरणादायक प्रभावशाली होनी चाहिए, जिससे कि आदमी उसको मर्यादा और श्रद्धा के साथ देख सके और उस वाल पेंटिंग से प्रभावित हो सकें। विशेष कर मल्टीलेबल पार्किंग एवं तुलसी स्मारक भवन में निर्माण कार्याे के निरीक्षण के समय कहा कि सबसे ऊपरी तल पर उस भवन में लिफ्ट सहित फूड कोट/रेस्टोरेंट की भी स्थापना किया जाय। हम लोग अयोध्या के जो विकास की चर्चा करते है वे हमें 2047 को पूरा करना ही है परन्तु हमें व्यापक विजन और दृष्टिकोण के साथ बनाना चाहिए कि अयोध्या को विश्व स्तर की महानगरी कैसे बनाया जाय क्योंकि श्रीराम मंदिर शुरू होने के बाद यहां पर बहुत ही भीड़ बढ़ने की संभावना है, क्योंकि यह अयोध्या भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी आकार ले रही है। हमे सभी विभागों और अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग के साथ ईमानदारी से राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास को केन्द्र मानकर आम जनमानस के लिए करना चाहिए। मुख्य सचिव द्वारा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के समय बेहतर से बेहतर सुविधायें देने एवं इसको जल्द से जल्द आम जनमानस के लिए उपयोग में लाने हेतु कार्यवाही करने के लिए रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिये। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हमारे पास 3 प्लेटफार्म है और हमारे यहां 3 और प्लेटफार्म बनाने की कार्यवाही चल रही है इस तरह अयोध्या रेलवे स्टेशन पर 6 प्लेटफार्म हो जायेंगे इस पर भी जल्द से जल्द कार्यवाही करने व उत्तर प्रदेश सरकार से पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव द्वारा लाल डिग्गी के संध्या सरोवर के जल में बैजयन्ती के पौधे को सरोवर में अर्पित किया जो सरोवर के गंदे पानी और बैक्ट्रीरिया को अपने उपयोग में लाकर सरोवर को साफ करने में मदद करते है तथा उक्त अवसर पर स्काउट गाइड बच्चों के साथ पौधारोपण भी किया तथा यश पेपर मिल का भी निरीक्षण किया तथा पेपर तैयार करने आदि प्रक्रिया की जानकारी ली एवं बेहतर उपयोगी सिस्टम बताया।
मुख्य सचिव ने अयोध्या के एक दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का निरीक्षण कर समय से पूरा करने के दिए निर्देश