गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया के प्रभारी सीएमओ ने खुद के हस्ताक्षर से ले लिया नया पदभार

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ़ सुरेंद्र सिंह ने नये सीएमओ को चार्ज देने से पहले ही खुद के हस्ताक्षर से, खुद को नोडल अधिकारी बनाकर एक अजब गजब कारनामे को अंजाम दिया है। इस सम्बंध में नवागत सीएमओ डॉ़ राजेश झा से जब पूछा गया तो उन्होंने गुरूवार को यहां बताया कि ऐसे आदेश को उन्होंने देखा और इसकी जांच कराने के बाद तथा जांच रिपोर्ट मिलने बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
पूरा मामला कुछ इस तरह है कि देवरिया के सीएमओ डॉ़ आलोक पाण्डेय तीस जून 2022 को सेवानिवृत हो गये थे जिसके बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुरेंद्र सिंह ने यहां प्रभारी सीएमओ का पदभार संभाला और दो माह तक कार्य किया। इस बीच शासन की ओर से नये सीएमओ के रूप में डॉ़ राजेश झा की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। नये सीएमओ की नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद प्रभारी सीएमओ ने आनन फानन में खुद अपने ही हस्ताक्षर से एक पत्र जारी कर दिया। पत्र में लिखा गया है कि जनपद में नए मुख्य चिकित्साधिकारी की नियुक्ति हो जाने के उपरान्त डा.सुरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (भण्डार ) एवं पीसीपीएनडीटी, झोला छाप, एनसीडी व राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के पद पर कार्य करेंगे। फिलहाल प्रभारी सीएमओ की यह अजब कारीगरी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Leave a Reply