गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांवों का हाउस टैक्स बढ़ाने की निंदा की

नई दिल्ली : दिल्ली ग्राम पंचायत संघ दिल्ली प्रदेश ने आज गांव नांगलोई सईदान में पंच प्रमुखों की बैठक में म्युनिसिपल वैल्यूएशन कमिटी के पांच गांवों की हाउस टैक्स कैटिगरी बढ़ाने की सिफारिश का विरोध किया। म्युनिसिपल वैल्यूएशन कमिटी ने गांव शाहाबाद मोहम्मदपुर, नांगल देवत, रंगपुरी, समालखा, महिलपाल पुर को नगर निगम की हाउस टैक्स की जी व एच कैटिगरी से डी कैटिगरी में शामिल करने की सिफारिश की है। इस कारण इन गांवों के निवासियों को यूनिट एरिया वैल्यू 320 रूपये/वर्ग मीटर के अनुसार टैक्स देना पडेगा, जबकि वे अभी यूनिट एरिया वैल्यू 100-200 रूपये/वर्ग मीटर के तहत टैक्स देते है। दिल्ली ग्राम पंचायत संघ पहले से ही विरोध दर्ज कराता आया है और गांवों को नगर निगम के टैक्स से मुक्त करवाने की मांग करता आ रहा है।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि गांवों को शहीद कर एयरपोर्ट बनाया गया है, जिससे गांवों वालों को बेरोजगार किया गया। गांवों में सुविधाओं का अभाव है, शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधा नहीं है। बैठक में थानसिंह यादव के अलावा दिल्ली के 360 गांवों की सर्वखाप की तरफ से पंच प्रमुख सुरेश शौकीन आठ गांव के प्रधान, अजय राव हसन पुर, कंवर सिंह पूंठ कला, सुनील शर्मा मादीपुर ने फैसला लिया कि हम उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार से मांग की कि नगर निगम के टैक्स बढ़ाने की बजाए गांवों को टैक्स से मुक्त करवाए। गांवों की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं होने पर पंचायत संघ महापंचायत करेगा, जिसमें गांवों की सभी समस्याओं के मुददों पर बात होगी और प्रदर्शन की तैयारी की जाएगी।

Leave a Reply