गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चक्रवाती तूफान के चलते फसल हुई प्रभावित

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव इलाके में चार दिन से पश्चिमी विक्षोभ मिचोंग के प्रभाव के चलते स्थानीय किसानों के खेतों में लगी टमाटर और धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार चक्रवाती तूफान के चलते मौसम खराब होने से यहॉँ के सभी सरकारी धान खरीदी केंन्द्रों में किसानों से धान खरीदी रोक दी गई है। पत्थलगांव, तमता और बगीचा क्षेत्र के ज्यादातर किसान अपने खेतों से धान की कटी हुई फसल को नहीं निकाल पाए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दिया है।

धान के खेतों में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
पत्थलगांव और आसपास के कई इलाकों आज भी रूक रूक कर बारिश हो रही है। कुछ क्षेत्रों में हुई तेज बारिश ने सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया है। जशपुर जिले में पंडरापाठ सहित सभी पहाड़ी इलाकों में तापमान गिर कर 15 डिग्री पहुंच जाने से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply