चेंगदू : दक्षिण पश्चिम चीन में सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में सोमवार को आए भूकंप के तेज झटकों के बाद अभी तक 88 लोगों की मौत हो गई है और अन्य 30 लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राहत एवं बचाव अभियान के मुख्यालय ने कहा कि देश के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी। भूकंप के झटकों के बाद से आज तक गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रांत के लुडिंग काउंटी में 50 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि आज अपराह्न तक शिमियन काउंटी के यान शहर में 38 लोगों की मौत हो गयी है।
मुख्यालय ने बताया कि 30 लोग अभी भी लापता हैं और 400 से अधिक घायल हुए हैं, जिनमें 11 लोगों की हालत बेहद नाजुक और 38 की गंभीर है।
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या 88 हुई