दिल्ली में 23 एक्सपायरी और 104 प्रकार की दवाइयाँ जब्त - Gauravshali Bharat
माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा, “दिल्ली सरकार जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा दवाओं की बिक्री को पूर्णतः कानून के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का उल्लंघन, विशेषकर दवाओं की अवैध बिक्री या वितरण, पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम सभी हितधारकों से तय मानकों का पालन करने तथा नागरिकों से सतर्क रहकर ऐसी किसी भी अनियमितता की सूचना देने की अपील करते हैं।”

दिल्ली : दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग ने शाहदरा, दिल्ली में दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध सफल प्रवर्तन कार्रवाई की। बिना वैध लाइसेंस दवाओं की अवैध बिक्री किए जाने संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग निरीक्षकों की एक टीम ने राशिद मार्केट, गांव खुरेजी, शाहदरा स्थित एक परिसर पर छापेमारी की।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा, “दिल्ली सरकार जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा दवाओं की बिक्री को पूर्णतः कानून के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का उल्लंघन, विशेषकर दवाओं की अवैध बिक्री या वितरण, पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम सभी हितधारकों से नियामकीय मानकों का पालन करने तथा नागरिकों से सतर्क रहकर ऐसी किसी भी अनियमितता की सूचना देने की अपील करते हैं।”

कार्रवाई के दौरान एक डिकॉय ग्राहक भेजा गया, जिसने बिना चिकित्सकीय पर्चे और बिना कैश मेमो के कई दवाइयाँ खरीदकर अवैध बिक्री की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान परिसर में अवैध रूप से दवाइयाँ बेचने और संचालित करते हुए पाया गया। आगे की जांच में यह सामने आया कि उक्त परिसर पूर्व में वैध ड्रग लाइसेंस के अंतर्गत संचालित हो रहा था, जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा सितंबर 2024 में निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद परिसर में दवाओं का भंडारण एवं बिक्री जारी रखी गई, जो विधिक प्रावधानों का उल्लंघन है।

छापेमारी के दौरान बिक्री एवं वितरण हेतु रखी गई कुल 104 प्रकार की दवाइयाँ जब्त की गईं। इसके अतिरिक्त, परिसर से 23 एक्सपायर्ड दवा सामग्री भी बरामद की गई। चयनित दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिए गए तथा डिकॉय ऑपरेशन में उपयोग की गई चिन्हित मुद्रा भी आरोपी से बरामद की गई। उक्त व्यक्ति बिक्री, भंडारण अथवा वितरण हेतु कोई वैध ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन सिद्ध हुआ।

पूरी तलाशी एवं जब्ती की कार्यवाही विधिक प्रक्रिया के अनुसार की गई, जिसमें वीडियोग्राफी तथा समुचित दस्तावेजीकरण शामिल रहा, ताकि साक्ष्यों की शुचिता सुनिश्चित की जा सके। जब्त दवाओं के स्रोत का पता लगाने तथा सभी संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हेतु आगे की जांच जारी है।

औषधि नियंत्रण विभाग ने जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए दवाओं की अवैध बिक्री एवं वितरण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।