गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

10 से शुरू होगा डीजेजीएफ 2022

“दिल्ली ज्वैलरी एंड जेम फेयर 2022” प्रगति मैदान में 350 से अधिक प्रदर्शकों की मेजबानी करेगा

“दिल्ली ज्वैलरी एंड जेम फेयर 2022” प्रगति मैदान में 350 से अधिक प्रदर्शकों की मेजबानी करेगा

डीजेजीएफ 2022 में 1200 से अधिक ब्रांडों द्वारा 100000 ज्वैलरी डिजाइन प्रदर्शित की जाएगी

नई दिल्ली : भारत के अग्रणी बी2बी कार्यक्रम के आयोजक “इंफोर्मा मार्केट्स इन इंडिया” उत्तर भारत के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय ज्वैलरी ट्रेड शो दिल्ली ज्वैलरी एंड जेम फेयर (डीजेजीएफ) के 10वें संस्करण का आयोजन 10 से 12 सितम्बर तक प्रगति मैदान में करेगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक होगा।

जिसमें 350 से अधिक एक्सहिबीटर्स , 1200+ ट्रेडिशनल , आधुनिक और इनोवेटिव डिजाइनर ब्रांड और 100000 से अधिक डिजाइन तीन दिवसीय एक्सपो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। यह एक्सपो उद्योग के हितधारकों, प्रमुख ज्वैलर्स, आयात और निर्यात व्यापारियों की भागीदारी का साक्षी बनेगा। इस साल 10 अनूठी विशेषताओं को समाहित करके डीजेजीएफ उत्सव के साथ एक्सपो के 10वें संस्करण का जश्न मनाया जायेगा.

वहीं डीजेजीएफ के 10वें संस्करण के बारे में जानकारी देते हुए ‘इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश मुद्रास ने कहा, “इंडियन जेम्स और ज्वेल्लेरी क्षेत्र में 3,00,000 से अधिक जौहरी हैं, जो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। ग्लोबल ज्वेल्लेरी कंजम्पशन में लगभग 29% का योगदान देने और नेशनल इकॉनमी में अग्रणी हिस्सेदार होने के नाते, रत्न और आभूषण क्षेत्र को महत्वपूर्ण सुधारों और समर्थन की आवश्यकता है।

भारत सरकार के हाल ही में काटे और तराशे गए हीरे और रत्नों पर सीमा शुल्क को 5% तक कम करने के उपायों के साथ, एमएसएमई के लिए ईसीएलजीएस का विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ‘ब्रांड इंडिया’ को बढ़ावा देता है। इससे प्रौद्योगिकी एवं कौशल को उन्नत करने और सेक्टर के विकास के अवसर खुलेंगे।”

Leave a Reply