हैदराबाद, : हैदराबाद नारकोटिक एनफोर्समेंट विंग (एच-एनईडब्लू) के अधिकारियों ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने सोशल नेटवर्क द्वारा डार्क वेब का उपयोग करके मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और दो अंतर-राज्यीय सरगनाओं सहित आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में, हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने कहा कि एनईडब्ल्यू ने डार्क वेब के दो सरगनाओं को पकड़ा है, जिसमें से एक नरेंद्र आर्य यानी होली सॉप हरियाणा का निवासी है और गोवा में रहता है जबकि दूसरा फरहान मोहम्मद अंसारी यानि ट्रीमिनेटर, जो मध्य प्रदेश का निवासी है और राजस्थान में रहता है। उन्होंने कहा कि छह अन्य तस्करों को भी पकड़ा गया है, सभी हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि डार्क वेब मादक पदार्थ नेटवर्क क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से मादक पदार्थ खरीदते हैं और उनके खिलाफ शहर के तीन पुलिस स्टेशनों में तीन मामले दर्ज हैं।
आयुक्त ने कहा कि आरोपियों से मादक पदार्थ खरीदने वाले 30 ग्राहकों की पहचान की गई है और अन्य ग्राहकों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपियों के पास से 140 ग्राम चरस/हैश, 184 एलएसडी ब्लॉट, 10 ग्राम एमडीएमए और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
हैदराबाद में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार