गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

DTU का 9वां दीक्षांत समारोह 25 को दिल्ली के उपराज्यपाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) का 9वां दीक्षांत समारोह गुरुवार, 25 अगस्त को आयोजित होगा। डीटीयू के बीआर अंबेडकर सभागार में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता दिल्ली के उपराज्यपाल एवं डीटीयू के माननीय कुलाधिपति विनय कुमार सक्सेना करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीटीयू कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बताया कि आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक प्रो. संजय गोविंद ढांडे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और दीक्षांत-भाषण देंगे। इस अवसर पर बिग बास्केट, पोर्टेया मेडिकल, होमलेन व ब्लूस्टोन के प्रोमोटर श्री गणेश कृषणन तथा डीटीटीई के सचिव श्री आर. एलिस वाज विशेष अतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होने बताया कि इससे पूर्व 24 अगस्त को सांय के समय गोल्डन प्राइड समारोह का आयोजन होगा।

प्रो. सैनी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में पीएच.डी. प्राप्तकर्ताओं को डिग्री और विभिन्न यूजी तथा पीजी प्रोग्रामों में स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे। उन्होने बताया कि सभी यूजी और पीजी डिग्री के पात्र अन्य विद्यार्थी भी दीक्षांत समारोह में भाग ले सकते हैं और अपनी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। डीटीयू के अधिकारिक यूट्यूब चैनल “डीटीयू स्टूडियो” पर दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह से पहले दिन बुधवार, 24 अगस्त को गोल्डन प्राइड समारोह का आयोजन होगा। डीटीयू के गोल्ड मेडलिस्टों एवं पीएचडी अवार्डियों के सम्मान में बीआर अंबेडकर सभागार में सांय 6:00 बजे आयोजित इस समारोह में एम्स के निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया मुख्यातिथि होंगे और POSOCO के चेयरमैन एवं एमडी श्री एस. आर. नरसिम्हा समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। 

Leave a Reply