गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि:रूस

मॉस्को : रूस के ऊर्जा मंत्री निकोलाई शुलगिनोव ने कहा है कि देश के खिलाफ पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों के कारण दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
श्री शुलगिनोव ने शुक्रवार को जी20 ऊर्जा संक्रमण मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान कहा कि मौजूदा ऊर्जा संकट ने सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि को हासिल करने में बाधा पहुंचाया है, खासकर जब सभी के लिए सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करने की बात आती है।
उन्होंने उल्लेख किया कि केवल मूल कारणों को समाप्त करके संकट को दूर करना संभव होगा और इसके लिए ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को बहाल करने तथा एक संतुलित ऊर्जा और जलवायु नीति स्थापित करने की आवश्यकता होगी।
उल्लेखनीय है कि जी7 वित्त मंत्रियों ने शुक्रवार को एक बैठक के बाद रूसी तेल पर मूल्य कैप लगाने पर सहमति व्यक्त की।
इससे पहले रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने गुरुवार को रूसी तेल पर मूल्य कैप पेश करने की जी 7 की योजना को पूरी तरह से बेतुका बताया था।उन्होंने कहा था कि रूस उन देशों को तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति नहीं करेगा जो रूसी तेल पर मूल्य कैप का समर्थन करते हैं, क्योंकि रूस गैर-बाजार स्थितियों के तहत तेल की आपूर्ति करने की योजना नहीं बना रहा है।

Leave a Reply