गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फ्रांस जर्मनी ऊर्जा संकट में एक-दूसरे की मदद करेंगे

पेरिस : फ्रांस ने कहा है कि उनका देश जर्मनी के साथ ऊर्जा संकट से निपटने में आगामी सर्दियों तक एक दूसरे की मदद करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ एक वीडियोकांफ्रेंसिंग के बाद एक प्रेस वार्ता में कहा कि फ्रांस जर्मनी को और अधिक गैस देने के लिए तैयार है और अगर सर्दियों में ऊर्जा संकट बना रहता है तो वह फ्रांस को अधिक बिजली की पेशकश करेगा।
श्री मैक्रों ने कहा, “हम जर्मनी को गैस पहुंचाने में सक्षम होने के लिए गैस कनेक्शन को अंतिम रूप देने जा रहे हैं। विषम परिस्थितियों में हम और अधिक बिजली का उत्पादन करने के लिए तैयार रहेंगे।” उन्होंने कहा कि हम सस्ती दर पर गैस खरीदने के पक्षधर है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फ्रांस और स्पेन को जोड़ने वाली गैस पाइपलाइन की ‘कोई जरूरत नहीं’ है।

Leave a Reply