गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल चलेगी परिवर्तित मार्ग से

अहमदाबाद : गोंडा स्टेशन पर ट्राफिक ब्लॉक के कारण गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा स्टेशन पर ट्राफिक ब्लॉक के कारण गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 9, 16, 23, और 30 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा की बजाय वाया बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 12, 19, 26 सितंबर और 03 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग गोंडा-बाराबंकी-लखनऊ की बजाय वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। ट्रेनों के परिचालन, समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इएनक्यूयूआईआरवाय.आईएनडीआईएएनआरएआईएल.जीओवी.आईएन पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply