गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिहार के सरकारी स्कूल में बच्ची से रेप

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय के सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सफाई कर्मी ने टॉयलेट में रेप किया। स्कूल की दूसरी छात्राओं के आने पर आरोपी बच्ची को टॉयलेट में छोड़कर फरार हो गया। जब स्कूल की दो शिक्षिकाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बच्ची को बिस्किट का पैकेट देकर कहा कि घर जाओ और मां-पापा को इस बारे में कुछ नहीं बताना।
बच्ची के पिता और चचेरा भाई शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। यह घटना 27 अगस्त की है। ग्रामीणों के विरोध और चक्का जाम करने की वजह से पांच दिन बाद सामने आई।
स्कूल प्रबंधन ने 5 दिन तक मामला दबाने की कोशिश की
मामला जीरोमाइल ओपी क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय का है। घटना 27 अगस्त शनिवार की है। गांव के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन ने 5 दिनों तक मामले को दबाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और 1 सितंबर गुरुवार को ग्रामीणों ने एनएच-31 को 4 घंटे जाम किया।
शौचालय में अकेला पाकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया
पीड़िता के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मध्याह्न भोजन के समय बच्ची टॉयले गई हुई थी। तभी स्कूल के सफाई कर्मी ने उसे वहां अकेला पाकर दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। स्कूल की अन्य छात्रा जब टॉयलेट की ओर आईं तो दरवाजा लगा हुआ पाया। जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का देने के बाद दुष्कर्मी ने पीड़िता को छोड़ दिया और खुद भी निकल कर भाग गया।
स्कूल की मैडम ने बिस्किट देकर कहा- मां-पापा को मत बोलना
मामले की जानकारी होने पर स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने पीड़िता को बिस्कुट खिलाकर शांत कराया और उसे मां-पापा को इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना किया। इसके बाद बच्ची अपनी बहन के साथ घर चली गई। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गई।
प्रिंसिपल ने सफाईकर्मी को पीटा, कहा- अब नहीं करेगा
पीड़िता इतनी बदहवास थी कि उसने अपने मां-पिता से इस बारे में कुछ नहीं कहा। बाद में बच्ची ने अपनी भाभी को अपने साथ हुए गलत कामों के बारे में बताया। अगले दिन रविवार होने के कारण स्कूल बंद था। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद पीड़िता के परिजन स्कूल पहुंचे। जहां प्रधानाध्यापक ने सख्त एक्शन लेने की जगह आरोपी को स्कूल बुलाकर घर वालों के सामने मारपीट की। मामला को शांत कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply