भारत-यूएई संबंधों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस समिट और अवार्ड्स भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए, ऑब्जर्वर डॉन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पत्रिका और ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने शेख मोहम्मद बिन अहमद बिन हमदान बिन मोहम्मद अल नाहयान के संरक्षण में दुबई के सबसे खूबसूरत होटल अटलांटिस-द पाम में इंटरनेशनल बिजनेस समिट और अवार्ड्स का आयोजन किया। जिसमें दोनों देशों के बिजनेस टाइकून और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
विशेष अतिथियों के नेतृत्व में भारत-यूएई के व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन
महासचिव जनता दल (यू) पूर्व सांसद केसी त्यागी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे वहीं अहमद एलमेटवाली जो शेख मोहम्मद बिन अहमद बिन हमदान बिन मोहम्मद अल नाहयान कार्यालय के सीईओ हैं अति विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथियों में एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष, फिल्म अभिनेता और पंडित लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी के कुलपति गजेंद्र चौहान, डॉ हरिओम त्यागी, ग्रुप एडिटर, ऑब्जर्वर डॉन मीडिया ग्रुप एवं बू अब्दुल्ला, चेयरमैन, बू अब्दुल्ला ग्रुप आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार विकास पर भी चर्चा का आयोजन किया गया। यह दुबई में आयोजित ‘एक तरह का’ बिजनेस कॉन्क्लेव था। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार के मूलभूत बिंदुओं पर विचार मंथन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात के व्यवसायियों में अधिक से अधिक सहयोग पर बल देना, एक दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान करना व निवेशकों और निवेश के इच्छुक संस्थाओं के लिए एक साझा मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम में भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात के बीच किस तरह से व्यापार आसानी से किया जा सकता है इस पर भी चर्चा हुई और कुछ प्रमुख चुनौतियों का समाधान प्रदान करने के लिए सुझाव दिए गया।
बिजनेस समिट में कम्पनियों की उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित
इस अवसर पर 3 दर्जन से अधिक हस्तियों और कंपनियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित की जाने वाली हस्तियां और कंपनियां इस प्रकार हैं: अनिका स्टेरिलिस प्राइवेट लिमिटेड को हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी ऑफ द ईयर में उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार, ए श्रीनिवासन, चेयरमैन, डीएस ग्रुप को मिला। दुबई में सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड नाइट्स आयोजक का पुरस्कार प्रिंस वर्मा, ऑरा नाइट द्वारा जीता गया। बेस्ट अफोर्डेबल हाउसिंग डेवलपर ऑफ द ईयर सैनफ्रान ग्रुप को दिया गया, जबकि मीडिया और ब्रांडिंग इंडस्ट्री में लीडरशिप अवार्ड सुश्री हरजोत ओबेरॉय बोहरा, हेड प्रमोशन एंड मैगजीन, खलीज टाइम्स को दिया गया। इंटरनेशनल बिजनेस आइकन ऑफ द ईयर का पुरस्कार डॉ प्रतीक सूरी को, बेस्ट फॉरेक्स प्लेटफॉर्म, मीना रीजन ऑफ द ईयर का अवार्ड ब्लूचिप ग्रुप ऑफ कंपनीज को मिला। बेस्ट लॉजिस्टिक कंपनी ऑफ द ईयर का पुरस्कार इंटरग्लोब मरीन एलएलसी को मिला व बेस्ट इवेंट प्रोडक्शन कंपनी ऑफ द ईयर का पुरस्कार वीके एक्जीबिशन एंड डेकोर इंडस्ट्री एलएलसी को दिया गया। वहीं सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स लिमिटेड को उत्तर भारत का विश्वसनीय डेवलपर का और मेराकी इंफ्रा ग्लोबल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप का पुरस्कार मिला।
बेस्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ऑफ द ईयर का अवार्ड एकेएस इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को दिया गया जबकि एएसपी ग्रुप को बेस्ट इंटरनेशनल इवेंट कंपनी ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला। बेस्ट एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग कंपनी ऑफ द ईयर का अवार्ड ब्रांड स्प्रिंग इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। बेस्ट मिनी रत्न पीएसयू ऑफ द ईयर का अवॉर्ड ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड मिला और बेस्ट स्टार्टअप ऑफ द ईयर (ब्यूटी एंड स्टाइल) का अवार्ड इन्फिनिटी ब्यूटी सैलून को मिल। बेस्ट कम्युनिटी एंटरटेनर ऑफ द ईयर का पुरस्कार विशाल को, बेस्ट को-वर्किंग ऑफिस स्पेस ब्रांड का पुरस्कार आईडीएस ग्लोबल बिजनेस सेंटर को दिया गया। वर्ष का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (यूएई) का पुरस्कार सुश्री जेनोफर फातिमा को, सबसे प्रभावशाली वित्त और कानूनी पेशेवर, संयुक्त अरब अमीरात का अवॉर्ड हर्ष पटेल को और सर्वश्रेष्ठ आयात-निर्यात ट्रेडिंग कंपनी का पुरस्कार अमेजिंग ड्रीम्ज़ कंपनी को मिला। बेस्ट स्कूल ऑफ़ द ईयर पुरस्कार टेंडर हार्ट स्कूल को, मोस्ट इनोवेटिव एंड प्रॉमिसिंग डेवलपर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार जेकेएम बिल्डकॉन को दिया गया। अंज़ा इन्वेस्टमेंट को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय निवेश सलाहकार, प्रद्युम्न सिंह को वर्ष के अग्रणी नेता (रियल-एस्टेट) के पुरस्कार से नवाजा गया। बेस्ट टूर एंड ट्रैवल ऑफ द ईयर का अवार्ड सिटी वन टूरिज्म एंड ट्रैवल एलएलसी को दिया गया। बेस्ट एशियन रेस्तरां ऑफ द ईयर का अवॉर्ड एशिया किचन मेनलैंड चाइना को व बेस्ट लॉ कोलाज ऑफ द ईयर का अवार्ड श्री मंगलम कॉलेज ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट को दिया गया। आइकॉन ऑफ द ईयर का अवार्ड डॉ. बू अब्दुल्ला, चेयरमैन, बू अब्दुल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज को, बेस्ट लग्जरी एंड पैकेजिंग पेपर डिस्ट्रीब्यूटर का अवॉर्ड सोना पेपर्स को व बेस्ट इमर्जिंग यूनिवर्सिटी का पुरस्कार सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी ने जीता। इसके अलावा लक्सुरिया होटल मैनेजमेंट एलएलसी को बेस्ट होटल मैनेजमेंट कंपनी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड और तुलसी एग्रो इंजी. मशीन प्रा. लिमिटेड को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एग्रोटेक मशीन निर्माता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं एडवोकेट दीपा शर्मा को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला कानूनी सलाहकार व मोस्ट ट्रस्टेड एस्ट्रोलॉजर एंड लाइफ कोच ऑफ द ईयर का अवॉर्ड डॉ. संदीप कोचर को दिया गया।
इस अवसर पर ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ हरिओम त्यागी ने कहा की इस कार्यक्रम का मकसद भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार बढ़ाना और दोनों देशों के व्यापारियों के लिए साझा मंच प्रदान करके व्यापार को बढ़ावा देना है।