गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक के भाजपा विधायक ने महिला को धमकाया

बेंगलुरु : कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंद लिंबावली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता को जेल में डालने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे है।
वीडियो में श्री लिंबावली को कांग्रेस कार्यकर्ता रूथ सागर मैरी द्वारा रखे गए प्रार्थना पत्र को कथित तौर पर छीनते और कांग्रेस कार्यकर्ता पर चिल्लाते हुए देखा गया है। जिसमें उन्होंने कथित तौर पर उस जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा जहां उन्होंने 1971 में अपनी संपत्ति बनाई थी। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक की अपनी संपत्ति को ध्वस्त करने की योजना के मद्देनजर सुश्री मैरी ने श्री लिंबावली से संपर्क किया था। सुश्री मैरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जो भी समस्या हो, विधायक सार्वजनिक स्थान पर एक महिला के साथ ठीक से व्यवहार कर सकते थे।”
अपने बचाव में श्री लिंबावली ने कहा कि उसने केवल महिला को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। इस बीच राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने सुश्री मैरी के खिलाफ व्हाइटफील्ड में पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वह कथित तौर पर उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोक रही हैं।
इस घटना को कांग्रेस नेताओं ने उठाया है, जिन्होंने श्री लिंबावली के खराब आचरण की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक महिला के प्रति सम्मान नहीं दिखाया। घटना का संज्ञान लेने के लिए राज्य महिला आयोग से अपील करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा कि श्री लिंबावली को किसी महिला से असभ्य तरीके से बात नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा,“विधायक ने उन्हें अपशब्द कहे हैं और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी है। वह इस तरह की बात करने वाले कौन हैं? ये भाजपा नेता अपना अहंकारी व्यवहार दिखा रहे हैं।”

Leave a Reply