गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोनाली की बेटी यशोधरा से मिलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान

हिसार : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आदमपुर में रैली से पहले शोक जताने के लिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस जाएंगे।
दोनों नेता सात सितंबर को शाम पांच बजे सोनाली फोगाट की बेटी, बहन, भाई, सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलेंगे।
श्री केजरीवाल हरियाणा 2024 के चुनाव को लक्ष्य को लेकर मैदान में उतर रहे हैं।

जिसके लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ को चुना है। राज्य में उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से पहले यहां पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। सात और आठ सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री हिसार आएंगे। दो दिन के प्रवास में युवाओं से लेकर किसानों तक सभी की नब्ज टटोलने का प्रयास करेंगे। युवाओं, व्यापारियों, मीडिया से रूबरू होंगे। हिसार में कुछ नए नेताओं की आम आदमी पार्टी में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply