गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा मंडल को 5.12 करोड़ रुपये का गैर-किराया राजस्व मिला

कोटा : पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में पांच करोड़ रूपए से अधिक की गैर-किराया राजस्व (नॉन फेयर रेवेन्यू) हासिल किया। कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गैर-किराया राजस्व इन दिनों माल यातायात, यात्री यातायात एवं अन्य कोचिंग रेवेन्यू की तरह ही एक अहम भूमिका निभा रहा है। पश्चिम-मध्य रेलवे में गैर-किराया राजस्व की मद में वर्ष 2023-24 में 27 करोड़ 6 लाख रुपए का उल्लेखनीय राजस्व अर्जित किया जिसमें कोटा मंडल की हिस्सेदारी पांच करोड़ 12 लाख रुपए रही जो कि वर्ष 2022-23 में अर्जित राजस्व दो करोड़ 64 लाख की तुलना से 94 प्रतिशत अधिक है। अन्य दोनों मंडलों की तुलना में कोटा मंडल ने सबसे अधिक 94 प्रतिशत अधिक राजस्व एकत्र किया है।
गौरतलब है कि पश्चिम-मध्य रेलवे में तीनों मण्डलों पर गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) के तहत वर्ष 2023-24 में 27 करोड़ 6 लाख का राजस्व अर्जित प्राप्त किया जो कि वर्ष 2022-23 में अर्जित राजस्व 18 करोड़ 40 लाख की तुलना से 47 प्रतिशत अधिक राजस्व कमाया।
इस मद से कोटा के अलावा जबलपुर मण्डल में वर्ष 2023-24 में 15 करोड़ 31 लाख रुपए का राजस्व अर्जित प्राप्त किया जो कि वर्ष 2022-23 में अर्जित राजस्व 10 करोड़ 21 लाख की तुलना से 50 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह भोपाल मण्डल में वर्ष 2023-24 में 6 करोड़ 63 लाख का राजस्व अर्जित प्राप्त किया जो कि वर्ष 2022-23 में अर्जित राजस्व 5 करोड़ 55 लाख रुपए की तुलना से 20 प्रतिशत अधिक है।
पश्चिम-मध्य रेलवे में नॉन फेयर रेवेन्यू के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष के अकेले अप्रैल महीने में पब्लिसिटी से 34 लाख रूपए अर्जित किए। जिसमें जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मल्टी फंक्शनल काम्प्लेक्स के लिए अनुबंध किया गया जिससे रेलवे को प्रति वर्ष 27 लाख 51 हजार रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। इसी प्रकार पिपरिया रेलवे स्टेशनों पर मल्टी फंक्शनल काम्प्लेक्स के लिए अनुबंध किया गया जिससे रेलवे को प्रति वर्ष 6 लाख 51 हजार रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

Leave a Reply