उमरिया : मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अमरपुर थाना चौकी ग्राम गंजरहा में गांव के बाहर जंगल में पेड़ में फांसी के फंदे पर लक्ष्मण और युवती लक्ष्मी के शव मिले हैं। बताया गया कि दोनों शादी करना चाहते लेकिन परिजन इसके लिए राजी नही थे। जिसके कारण दोनों यह कदम उठाया। पुलिस घटनास्थल पर पंहुची है और मामले की जांच की जा रही है।
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या