गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष समेत चार नेता भाजपा से छह वर्षो के लिए निष्कासित

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष समेत चार भाजपा नेताओं को आज पार्टी ने छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया नगर पालिका मुलताई के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्व काम करने वाले पदाधिकारियो के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्यवाही नगर पालिका अध्यक्ष नीतू सिंह परमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता भीम सिंह चंदेल एवं प्रहलाद सिंह परमार पर की गयी है।

Leave a Reply