कपिल शर्मा
नाॅंगल चौधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उद्योगपति और समाजसेवी भामाशाह अवकाशप्राप्त बैजनाथ चौधरी की तीसरी पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर समारोह का विशाल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महेन्द्रगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि स्वरूप पहुंचे विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमैन प्रिया सैनी और अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उद्योगपति और समाजसेवी भामाशाह स्वर्गीय बैजनाथ चौधरी के पुत्र गोविंद राम चौधरी अनमोल इंंडस्ट्रीज केे मैनेजिंग डायरेक्टर समेत जिला महेंद्रगढ़ से पहुंचे राजकीय माॅर्डन संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य पवन भारद्वाज, नारनौल से राजकीय माॅर्डन संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश मोरवाल, नांगल चौधरी के एडिशनल चार्च खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ग्राम मांदी के रा.व.मा. विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव और नांगल चौधरी थाना समीप राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विकास जयदीप ने समारोह में शिरकत किया। यह कार्यक्रम राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला की देख-रेख में किया गया।

बता दें कि, प्रमुख समाजसेवी भामाशाह स्वर्गीय बैजनाथ चौधरी का जन्म 29 फरवरी 1936 को हुआ था और उनका निधन 5 अगस्त 2019 को हो गया था। बिते तीन वर्ष पूर्व वह पंच तत्वों में विलीन हो गए थे। शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को उनके मूल निवास में उनकी तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी स्वर्गीय बैजनाथ द्वारा जीवन में किए सामाजिक कार्यों को ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों ने याद कर उनकी जीवनी को दौराया साथ ही उनकभी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भामाशाह स्वर्गीय बैजनाथ चौधरी द्वारा हरियाणा महेंद्रगढ़ जिला के विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जल आपूर्ति हेतु बुस्टिंग स्टेशन निर्माण और अन्य सामाजिक विकास कार्यों में भामाशाह की अहम भूमिका रही है। मानव जन कल्याण हित में बिते तीन वर्ष पूर्व उनका दुनिया से चले जाना समाज के लिए भारी क्षति पहुंची है। मानवीय जनहित में सद्भावना समर्पित चौधरी परिवार का नाँगल चौधरी स्थानीय वासियों द्वारा सराहनीय कार्य बताया गया है।
भामाशाह अवकाशप्राप्त बैजनाथ चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि उपलक्ष्य विद्यालय मंच पर लगी भामाशाह की तस्वीर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर गरीब असहाय और मेधावी छात्राओं को पारितोषिक एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। हरियाणा महेंद्रगढ़ जिले की दसवीं / बारहवीं का परिक्षा परिणाम परफार्मेंस भी श्रेष्ठ रहा। श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कोमल कुमारी पुत्री मुकेश कुमारी ने कॉमर्स संकाय में जिला टॉप किया है। सनराइज स्कूल की छात्र राहुल पुत्र भूपेंद्र सिंह को साइंस संकाय में प्रथम स्थान मिला है। बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गोरल चौधरी पुत्री अजीत सिंह तथा आकांक्षा ने दसवीं कक्षा में प्रदेश स्तर क्रमश तीसरा व पांचवा स्थान पाया। लंबोरिया एकेडमी की छात्रा सोमिया पुत्री राजबीर ने दसवीं कक्षा में जिले में दूसरा और हरियाणा प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा के परिणाम में शत-प्रतिशत अंक लेने वाली छात्राओं को भी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। चौधरी बैजनाथ ट्रस्ट द्वारा
मेधावी छात्र सम्मान सम्मारोह में 48 प्रतिभाओं को कुल साढ़े चार (4.50) लाख रु. के चेक वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के सौजन्य से लगाए गए रक्तदान शिविर में ट्रस्ट द्वारा 31 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही प्रत्येक स्कूल में प्रथम आने वाले विद्यार्थी सीबीएसई दसवीं/बारवीं की टाॅपर को 11/21 हजार रुपये राशि चेक दिए गए। हरियाणा बोर्ड के तीनों संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य की विद्यार्थियों को 11/21 हजार रुपये राशि के साथ-साथ प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह व मेडल से सम्मानित किया गया। इसमें राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पहली से नौवीं कक्षा तक की प्रथम आने वाली 10 छात्राओं को पारितोषिक दिया गया साथ ही राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा पहली से नौंवी के 9 छात्रों को भी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी भामाशाह स्वर्गीय बैजनाथ चौधरी ट्रस्ट द्वार स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष्य आजादी के 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए करीब चार सौ राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए।
इस समारोह की शोभा में राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के मुख्यद्वार पर अतिथियों हेतु स्वागत रंगोत्सव से रंगोली बनाई साथ ही मंच पर स्वागत संगीत गायन प्रस्तुत किया। इस सराहनीय प्रस्तुति के लिए विधायक द्वारा ईक्यावन सौ रुपये और नगरपालिका चेयरमैन द्वारा इक्कीस सौ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला रेड क्रॉस समिति नारनौल द्वारा भारत विकास परिषद शाखा के सहयोग से रक्त कोष टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। भा.वि. परिषद के सौजन्य से यह रक्तदान शिविर आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें पचास यूनिट लक्ष्य को चीरते हुए 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसमें रक्तदाताओं द्वारा बढ़चढ़कर भाग लिया गया। रक्तदान शिविर में थाना प्रभारी रामनाथ समेत स्टॉफ़ कर्मचारी हंसराज, हितेश, प्रदीप ने रक्तदान किया। इस तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं में रक्तदान को लेकर प्रतिस्पर्धा दिखाई दी। रक्तकोष टीम में बलवंत देशराज, लैब टेक्निशियन विक्रम यादव, मदनलाल द्वारा रक्त लिया गया। भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष जगदेव शर्मा के दिशानिर्देशानुसार सदस्य/कार्यकर्ता एवं दायित्व धारियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं गिफ्ट प्रदान करते हुए फ्रूट जूस, मैंगो फूट्री और दूध पिलाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भा.वि. परिषद प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा भी उपस्थित हुए और उन्होंने टीम का मार्गदर्शन किया। भा.वि. परिषद कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व परिषद अध्यक्ष हेमंत कुमार, परिषद संरक्षक सुभाष शर्मा, एडवोकेट लक्खी राम, नगर पार्षद मुकेश शर्मा, परिषद सदस्य सत्यवीर स्वामी, अंजनी शास्त्री आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
दानवीर भामाशाह अवकाशप्राप्त बैजनाथ चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि उपलक्ष्य इस समारोह में कोलकाता से पहुंचे गोविंद राम चौधरी ने बच्चों को जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित करके कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को नैतिक रूप से भी सफल बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए छात्रों को भविष्य में राजकीय समाज सेवा में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम की देखभाल मध्य विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण का धन्यवाद किया साथ ही विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं से भी अवगत कराया। जिसमें छात्राओं के लिए पुस्तकालय आदि सुविधाओं के नहीं होने के बारे में बताया। इस विशेष अवसर पर मंच संचालन की व्यवस्था का कार्य संभालते हुए अध्यापक प्रवक्ता राजकुमार, महेन्द्रगढ़ जिला के भाजपा महामंत्री दया राम यादव, महिला काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर, शहीद मेजर सतीश दहिया काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अनिल यादव, थाना एसएचओ रामनाथ और स्कूल डीपीई अशोक, अध्यापिका सरिता, सुनिता, वाणिज्य प्रवक्ता शीला, अध्यापिका शालिनी, गरिमा, इतिहास प्रवक्ता मुख्त्यार सिंह, करतार, अंग्रेजी प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार, रविन्द्र चौधरी, डीपीई पंकज राठी समेत अन्य विद्यालय स्टाॅफ और विद्यार्थी उपस्थित रहेे।