गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उपलब्धियों की पिछली कड़ियों को भूल जाते हैं मोदी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, : कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी काम की उपलब्धि की पिछली कड़ियों को भूल जाते हैं और उसके पूरा होने की खुशी को अपनी संकल्प सिद्धि मानकर उसे प्रचारित करना शुरु कर देते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने आईएनएस विक्रांत के जलावतरण के मौके पर जो भी बातें कहीं हैं वह सच में हमारे लिए गौरव की बात है, लेकिन यदि वह कहते हैं कि यह उपलब्धि 2014 के बाद की है तो निश्चितरूप से यह गलत है।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी को समझना चाहिए कि विकास का क्रम निरंतर चलने वाली प्रक्रिया का परिणाम होता है। यह आईएनएस विक्रांत भी इसी तरह की प्रक्रिया का हिस्सा है और इस विमान वाहक के निर्माण की प्रक्रिया 22 साल पहले शुरु हो गई थी। हमारे इंजीनियरों, तकनीकीशियनों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस परियोजना को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है।
श्री रमेश ने कहा कि इसका श्री मोदी ने लोकार्पण किया है, वह इस विमान वाहक के निर्माण का श्रेय अकेले नहीं ले सकते हैं। इस उपलब्धि में कई सरकारों का योगदान है। इसकी शुरुआत वाजपेयी सरकार ने की और फिर मनमोहन सरकार ने इसे आगे बढाया और फिर मोदी सरकार ने भी इसके निर्माण में योगदान दिया है।

Leave a Reply