गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपने जन्मदिवस 17 सितंबर पर मोदी आएंगे मध्यप्रदेश के कूनो

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर को श्योपुर जिले के कूनो आएंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रियों को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री मोदी उनके जन्मदिवस 17 सितंबर को कूनो आएंगे। इसी दिन दक्षिण अफ्रीका से आ रहे चीतों का कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश होगा । इसके अलावा प्रधानमंत्री श्री मोदी श्योपुर के कराहल में महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply