गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में करीब पौने चार वर्ष में अवैध खनन मामलों में दस हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में अवैध खनन के मामलों में करीब पौने चार वर्ष में दस हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए राज्य सरकार गंभीर है और एक जनवरी 2019 से अब तक 9022 एफआईआर दर्ज कर 10 हजार 876 लोगों की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसमें वर्ष 2022 में 1509 एफआईआर दर्ज कर 1334 गिरफ्तारी की गई है। इनमें आदतन 1012 अपराधी चिह्नित किए जाकर कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन में राज्य कर्मचारियों पर हुए हमलों में 231 चालान जारी हुए है।

Leave a Reply