पालम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-7 स्थित पालम एक्सटेंशन के आंबेडकर भवन सभागार में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनके आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर 360 गांव के जुलाहा समाज के प्रधान राम सिंह, आंबेडकर भवन के प्रधान कृष्ण तोमर तथा महासचिव विशन सिंह ने भी माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया और उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाया। उनके विचार आज भी समाज को समानता एवं न्याय की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।