गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किश्तवाड़ में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को राज्य पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि किश्तवाड़ पुलिस, सेना और खुफिया एजेंसी द्वारा संयुक्त खुफिया जानकारी मिलने के आधार पर पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी के लिए एजेंट के तौर पर काम करने वाले अब्दुल वाहिद को हिरासत में लिया गया। चेर्गी डूल निवासी है।
पुलिस ने कहा,“गिरफ्तार व्यक्ति ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर को विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों की गुप्त जानकारी प्रदान की थी।” उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “आरोपी व्यक्ति ने अपनी संलिप्तता कबूली है और इसके साथ ही निकट भविष्य में कुछ और गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।”
सूत्रों ने यह भी कहा हालांकि आरोपी मौलवी है तथा अपनी पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। सूत्रों ने कहा, “आरोपी तस्वीरों, ऑडियो और विजुअल के रूप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षा बलों और उनके प्रतिष्ठानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता था।”

Leave a Reply