रांची : झारखंड में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी द्वारा 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलाए जाने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में विषय प्रवेश अभियान के प्रदेश संयोजक एवम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कराया । संचालन सह संयोजक सत्यनारायण सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक शोभा यादव ने6 किया।मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत सह संयोजक डॉ लुइस मरांडी, आरती कुजूर,बारी मुर्मू,विनय चौबे एवम के के गुप्ता ने किया।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित सभी लोकसभा क्षेत्र के अभियान संयोजक,सह संयोजक ,कलस्टर प्रभारी शामिल हुए।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा कराने का अभियान है।
मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने 10वर्षों तक देश की जनता केलिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नही ली। गांव,गरीब ,किसान मजदूर , महिला आदिवासी , दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
कहा कि शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नही हुआ होगा।कहा कि चाहे उज्जवला योजना हो,प्रधानमंत्री आवास हो,आयुष्मान कार्ड हो,5किलो अनाज हो,मुद्रा योजना हो,शौचालय निर्माण हो , कोरोना का टीकाकरण हो,पेंशन योजना हो सभी ने बढ़ते भारत ,बदलते भारत को महसूस किया है।उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच में विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाने में जुटी हैं। मोदी सरकार के कार्यों को अपना कार्य बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही।उन्होंने कहा कि हम लाभार्थियों के बीच जाएं,उनका समर्थन भी प्राप्त करें और उनके भ्रम को भी दूर करें।
उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान अबकी बार 400पार को पूरा करने केलिए संकल्पित है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
अभियान के प्रदेश प्रभारी एवम सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि मोदी सरकार ने संपूर्णता में कार्य किए हैं। सबका साथ, सबका विकास संकल्प के साथ आम जन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया साथ ही देश का सांस्कृतिक गौरव भी पुनर्स्थापित हुआ है।कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने करोड़ों जनमानस को आनंदित किया है।संतोष दिया है। 500साल की प्रतीक्षा पूरी हुई है।
उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाकर हम सब झारखंड के 14लोकसभा सीट पर जीत को सुनिश्चित कराएंगे ।साथ ही प्रदेश में एक मजबूत भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को भी पूरा करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह लाभार्थी संपर्क अभियान जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनाने का अभियान है।
कहा कि हमें अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना है।उन्होंने कहा कि यह अभियान एक जुनून और जिद्द से पूरा करें। कोई घर नहीं छूटे। कार्यकर्ता को जिनसे संपर्क की जिम्मेवारी है उसे पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि अभियान में हम संपर्क भी बढ़ाएं,और समर्थन भी बढ़ाएं। कहा कि जनता का मिजाज बदला हुआ है।भाजपा 2024के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी है तो मुमकिन है की लहर चल रही है। यह लहर सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी सर्व समावेशी है।उन्होंने कहा कि आदिवासी ,दलित,पिछड़े,सामान्य , महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी वर्गों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजदीक से महसूस किया है।कहा कि मोदी सरकार अपने संकल्पों के अनुरूप सबके विकास की चिंता की है।कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के जरूरतमंदो तक योजनाओं को पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि आज देश का सामर्थ्य प्रकट हुआ है। आज विश्व समुदाय मोदी जी पर भरोसा करता है।उन्होंने कहा कि कतर से छुड़ाए गए 7 सैनिकों में से 6 का सकुशल भारत लौटना मोदी सरकार के प्रभावों को प्रकट करता है।उन्होंने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान में हम जनता के बीच इन बातों को लेकर जाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवम अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा कि देश भर में 7 करोड़ लाभार्थियों को भाजपा से जोड़ने का यह अभियान है। जिसमे झारखंड के 30 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं। कहा कि 25 फरवरी से 5मार्च तक कार्यकर्ता सभी लाभार्थी के घर पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि 20 से 24फरवरी के बीच सभी लोकसभा क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित कर अभियान को सफल बनाने की योजना लोकसभा स्तर पर बनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्र एवम मंडल स्तर पर अभियान के संयोजक एवम सह संयोजक बनाए जायेंगेउन्होंने कहा अभियान में लाभार्थियों से मिस्ड कॉल से समर्थन प्राप्त करते हुए लाभार्थी परिवार,भाजपा परिवार को सुनिश्चित करना है।
2024में प्रधानमंत्री के लक्ष्य 400पार को पूरा करेगी जनता
