गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गरियाबंद के जंगल में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के थाना शोभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भीमाटिकरा के जंगल में आज दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुयी। मुठभेड में किसी जवान के आहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके से कुछ विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में पुलिस जवानो को किसी भी प्रकार की आहत होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जिले के शोभा थाना क्षेत्र में सुबह सर्चिंग पार्टी पुलिस की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
सुबह थाना शोभा क्षेत्रांतर्गत एसटीएफ, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल की की पार्टी एरिया डोमिनेशन पर रवाना हुयी। इस दरम्यान थाना शोभा से 13 किमी दक्षिण-पूर्व एवं ग्राम भीमाटिकरा से डेढ़ किमी पूर्व जंगल पहाड़ी में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 12-15 की संख्या में पूर्व से घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा पुलिस सर्चिंग पार्टी को देखकर अंधाधुंध फायरिंग किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करने पर नक्सली पहाड़ी और घना जंगल का फायदा उठाकर भाग गये।
घटना के बाद से क्षेत्र में सर्चिंग अभियान कार्यवाही जारी है। अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध थाना शोभा में कार्यवाही की जा रही है। सर्चिंग के दौरान टेबलेट सैमसंग 01 नग, इंसास मैगजीन 01 एवं दो नग कारतूस, छाता दो नाक, पिट्ठू बैग दो नग, सोलर प्लेट व वायर एक नग, वॉकी टॉकी चार्जर 01 सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गयी।

Leave a Reply