प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहे कुन्डा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय अहिबरन पुर में तैनात शिक्षक रोहित कुमार यादव को बर्खास्त कर दिया है । बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि सत्यापन में शिक्षक के बीएससी व बीएड के प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है । शिक्षक को बतौर वेतन अबतक दिये गये 47 लाख 64 हजार 90 रुपये की रिकवरी कराने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया है कि एडी बेसिक शिक्षा के निर्देश पर शिक्षक रोहित कुमार यादव के अभिलेखों का तीन बार सत्यापन कराने के बाद भी बी एस सी व बी एड का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है , वर्ष 2009 में विकाश खण्ड लक्ष्मण पुर के प्राथमिक विद्यालय खुशियाली का पुरवा में बतौर सहायक अध्यापक रोहित कुमार यादव की नियुक्ति हुयी थी ।वर्ष 2014 में रोहित कुमार यादव को पदोन्नत करके कुन्डा के प्राथमिक विद्यालय अहिबरन पुर में बतौर हेड मास्टर तैनात कर दिया गया था । एडी बेसिक प्रयागराज के यहाँ शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि रोहित कुमार यादव ने शिक्षक नौकरी में फर्जी प्रमाण पत्रों का प्रयोग किया है।
प्रतापगढ़: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बना शिक्षक बर्खास्त