कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी की इस सूची में “कुल 125 उम्मीदवारों में से, 40% महिलाएं हैं और 40% युवा हैं। कांग्रेस इस बार महिलाओं को उत्तरप्रदेश में अधिक महत्त्व देना चाहती है जिसके अंतर्गत उन्होंने अपना स्लोगन “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” का प्रचार-प्रसार चुनावी रैलियों के दौरान किया था। प्रियंका गाँधी की तरफ से यह कहा गया है कि इस ऐतिहासिक पहल के साथ, हम राज्य में एक नई तरह की राजनीति लाने की उम्मीद करते हैं,”।
125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 महिला उम्मीदवार सूची में शामिल है, इन उम्मीदवारों में पत्रकार, अभिनेत्री, संघर्षी एवं समाजसेवी क्षेत्र से जुडी महिलाओं को शामिल किया गया है, महिला उम्मीदवारों की सूची में में उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को मैदान में उतारा है, जिन्होंने आंगनबाड़ी में आशा बहनों के मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था।