मुंबई : महाराष्ट्र के चुनाव आयुक्त यू. पी. एस. मदन ने बुधवार को राज्य के 18 जिलों के 82 तालुका में 1,166 ग्राम पंचायतों के सदस्यता पदों के साथ-साथ सरपंचों के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। श्री मदन यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि आज से संबंधित क्षेत्रों में स्थानों पर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 18 जिलों के 82 तालुकों में 1,166 ग्राम पंचायतों के सदस्यता पदों के साथ सरपंचों के चुनाव के लिए मतदान 13 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 14 अक्टूबर को होगी।
उन्होंने कहा कि संबंधित तहसीलदार 13 सितंबर को चुनाव को लेकर नोटिस जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत की छुट्टी होने के कारण 24 और 25 सितंबर को छोड़कर 21 से 27 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 सितंबर को होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। इसी दिन चुनाव चिह्न भी बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा।
महाराष्ट्र के 18 जिलों में सरपंचों के चुनाव के लिए के लिए कार्यक्रम की घोषणा हुयी