दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा 75वां आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है| इसी श्रृंखला के अनुक्रम में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत सचल पुस्तकालय की 7 मोबाइल बसों पर बैनर के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुवाद दिनांक 08-08-2022 को सुभाष चंद्र कानखेड़िया, अध्यक्ष, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड द्वारा केंदीय पुस्तकालय से तिरंगा लहराकर की गई तथा इस अवसर पर
दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के उपाध्यक्ष, परीक्षित डागर तथा दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के सदस्य दानिश इकबाल की उपस्थिति में स्टाफ-सदस्यों द्वारा तिरंगा लहराकर सचल पुस्तकालय बसों द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ हेतु दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार किया गया |

