गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफल बनाने का लिया संकल्प

कपिल शर्मा:
नाँगल चौधरी: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में शिक्षा विभाग की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को प्रधानाचार्य विकास जयदीप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में आयोजित शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ने-लिखने और संख्या ज्ञान में वृद्धि करना है।

बता दें कि, इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रत्येक बैच में 40 अध्यापकों के पाँच बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। गुरुवार को छहवाँ समूह के अंतर्गत छठा बैच में भी 40 अध्यापकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। गवर्नमेंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य विकास जयदीप के संचालन में निपुण हरियाणा मिशन के तहत पांँच दिवसीय कार्यशाला के दौरान अध्यापकों को अभिप्रेरित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल करवाना है।

इस विशेष प्रशिक्षण में 4 और 6 कक्षाओं के लिए ग्रेड स्तर की योग्यता हासिल करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण के संबंध में प्राचार्य विकास जयदीप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में संबोधित करते हुए कहा कि, प्रशिक्षण के दौरान सीखी हुई कलाएंँ अध्यापक कक्षाओं तक अवश्य पहुंचाएंँ। जिससे सभी बच्चे लाभान्वित हो सके और बुनियादी संख्या ज्ञान और साक्षरता में उनकी रूचि बढ़े और अधिगम के प्रतीफल प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर केआरपी मनमोहन, पीआरटी भूपेन्द, एबीआरसी द्वारा प्रशिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रकिया को किस प्रकार सरल व प्रभावी बनाया जाए सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण में बताया गया कि, कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के संचार कौशलों को मजबूत करना है। साथ ही कार्यक्रम में सहजकर्ताओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण को व्यावहारिक बनाने पर बल दिया गया। जिला महेंद्रगढ़ के खंड नांगल चौधरी में कार्यशाला का गुरुवार को अंतिम और पांचवा दिन था। प्रशिक्षण के दौरान 40 अध्यापक कार्यशाला में प्रतिभागी रहे।

इस अवसर पर ग्राम सिमली से जीपीएस सुरेन्द्र सिंह को प्राचार्य विकास जयदीप द्वारा ग्रुप से चुने हुए बेस्ट प्रशिक्षकु पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन्होंने हर गतिविधि में भागीदारी लेने के साथ-साथ प्रशिक्षण शिविर में समय पालना का पूर्णतया ध्यान दिया। पाँच दिवसीय आयोजित कार्यशाला में अंतरिम दिवस गुरुवार को सभी शिक्षकों ने हरियाणा शिक्षा नीति को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया और सभी से अपेक्षित भूमिका का पूर्ण लगन से निर्वाह करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर सुरेंद्र मेहरा, राजेंद्र यादव, ज्योति कुमारी सहित समस्त विद्यालय स्टाॅफ़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply