गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपये में 26 पैसे की तेजी

मुंबई : शेयर बाजार की एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के बीच आयातकों और बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे चढ़कर 79.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 13 पैसे लुढ़ककर 79.95 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे की तेजी लेकर 79.72 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली की बदौलत 79.65 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में 79.83 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 79.95 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 26 पैसे मजबूत होकर 79.69 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

Leave a Reply