नयी दिल्ली : ‘बिग बॉस 13’ में भाग लेकर शोहरत पाने वाली रियलिटी टीवी स्टार शहनाज़ कौर गिल को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में ‘क्रश’ मिल गया है।
जब से उन्होंने मार्वेल की ‘थॉर: लव ऐंड थंडर’ देखी है तब से वह थॉर से पुरी तरह मंत्रमुग्ध हो गई हैं। अपने वर्कआउट को आगे बढ़ाते हुए, शहनाज़, एक वीडियो में, नताली पोर्टमैन की तरह दिखने के लिए वर्कआउट रिजीम की नई शैलियों में कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूँ कि थॉर भी मुझ पर भी ध्यान दे, मैं भी नताली पोर्टमैन की तरह वर्कआउट कर रही हूँ।”
शहनाज़ ने कहा कि ‘थॉर: लव ऐंड थंडर’ एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर एक बहुत ही मनोरंजक फिल्म है और वह इस फिल्म को दोबारा देखना ज़रुर पसंद करेंगी।
टाईका वाईटीटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ थॉर के अवतार में दिखेंगे और वहीं नताली पोर्टमैन जेन फोस्टर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। यह फिल्म डिज़्नी प्लस हौटस्टार पर आठ सितंबर को रिलीज़ हुई है।
थॉर का ध्यान खींचने के लिए शहनाज का नया वर्कआउट