गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मराठा आरक्षण के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में छह सदस्यीय उप-समिति का गठन किया गया है। श्री शिंदे ने मंगलवार को कहा कि इस उप-समिति में शामिल अन्य सदस्य राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, बंदरगाह मंत्री दादा भुसे, आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई और उद्योग मंत्री उदय सामंत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिति मराठा समुदाय की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति और अन्य संबद्ध मामलों पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों पर विधायी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *