दिनांक 24 अगस्त 2022 प्रातः 10 बजे से गलगोटियाज विश्वविद्यालय ग्रेटर नॉएडा अपने प्रांगण में 5 दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह हैकाथॉन प्रतियोगिता: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर और आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की इनोवेशन सैल के संरक्षण में आयोजित की जाएगी। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 प्रतियोगिता के इस हार्डवेयर संस्करण को गलगोटियाज विश्वविद्यालय नोडल सेंटर के रूप में आयोजित करेगा। जिसमें कुल 22 टीमों में 125 प्रतिभागी भाग लेकर शिक्षा मंत्रालय, इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) के द्वारा निर्धारित स्मार्ट एजुकेशन, स्मार्ट ऑटोमेशन, कृषि खादय तकनिकी और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेंगें। अत: प्रचार-प्रसार हेतू दिनांक 24 अगस्त सुबह 40 बजे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। आप सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।