डॉ. अंबेडकर जयंती: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा साहब को किया नमन, उनके विचारों को स्मरण किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया और उनके विचारों का स्मरण किया। डॉ. अंबेडकर की स्मृति में मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

डॉ. अंबेडकर की परिनिर्वाण स्थली पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दलित और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने उन्हें भारत के लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी दी हुई बुनियाद पर आज 140 करोड़ देशवासियों का विशाल लोकतांत्रिक ढांचा मजबूती से खड़ा है। बाबा साहब का जीवन और विचार हमें समानता, न्याय और आत्मसम्मान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके अमर संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने 26 अलीपुर रोड स्थित बाबा साहब की परिनिर्वाण स्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करना अपने लिए सौभाग्य बताया।

शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के जीपी ब्लॉक एवं बेरीवाला बाग ब्लॉक में स्थापित वॉटर एटीएम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना उनके विचारों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शालीमार बाग विधानसभा के वार्ड संख्या 55, 56 और 57 में कुल 7 स्थानों पर वॉटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए हैं ताकि वे नियमित रूप से शुद्ध पेयजल का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि ये वॉटर एटीएम आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं और नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार निरंतर ऐसी नीतियां और योजनाएं बना रही है, जिनसे प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके, विशेष रूप से उन वर्गों के लिए जो अब तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। शालीमार बाग विधानसभा को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जहां हर घर तक सुविधा, हर वर्ग तक सम्मान और हर नागरिक तक आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित हों। बाबा साहब द्वारा दिया गया समता और समान अधिकार का संदेश दिल्ली सरकार के कार्यों का मार्गदर्शक है, और इसी दृष्टिकोण के साथ एक समरस, सशक्त और विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।