गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिक्षक दिवस से पहले शिक्षकों ने कहा अलविदा

  • ब्लाॅक स्तर पर करीब 170 टीचर्स का हुआ तबादला
  • कई शिक्षक हुए रिटायर तो कई हुए ट्रांसफर 
  • पंसदीदा टीचर्स के जुदा होने पर विद्यार्थी हुए भावुक

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत 

नाँगल चौधरी। ब्लाॅक स्तरीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में एडिशनल चार्ज बीईओ और मांदी विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव द्वारा मिली जानकारी में बताया गया कि, लगभग 170 टीचर्स का ट्रांसफर हुआ है। शिक्षक दिवस से पहले विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कई शिक्षकों के एक साथ तबादले से विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति और स्नेह व लगाव होते हुए भावुकता का माहौल उत्पन्न हुआ है।

बता दें कि, 31 अगस्‍त को मांदी विद्यालय के प्राचार्य और एडिशनल चार्ज बीईओ ओम प्रकाश यादव भी सेवानिवृत्त हुए। इस दिवस विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मिली जानकारी अनुसार टीजीटी/पीजीटी समेत 15 टीचर्स का भी ट्रांसफर हुआ। जिसमें एक गेस्ट टीचर स्वरुप टीजीटी साइंस रविन्द्र चौधरी सेवानिवृत्त हुए। इस सेवानिवृत्ति दौरान उन्हें विद्यालय स्टाॅफ सहित शहर के गणमान्य स्वजनों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस विदाई पल में विद्यालय की छात्राओं ने अपने पंसदीदा सब्जेक्ट टीचर्स के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए विदाई संगीत गायन और अभिवादन गीत के साथ-साथ सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस कड़ी में विद्यालय प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला एवं प्रवक्ता मुख्तियार सिंह, देवेन्द्र वर्मा द्वारा सभी स्थानांतरण टीचर्स के कार्यकाल का ज़िक्र करते हुए उनकी सराहना की। इस दौरान छात्राओं ने स्थानांतरण पीजीटी फाइन आर्ट राजकुमार सिंह को किमती उपहार भेंट किए। साथ ही छात्राओं ने उन्हें जलभरी नमी आँखों से विदाई दी।

पीजीटी फाइन आर्ट राजकुमार ने बताया कि, उन्हें बालिकाओं द्वारा दिए गए बहुमूल्य तोहफ़े उनके लिए गुरु दक्षिणा स्वरूप है। उन्होंने कहा कि स्टेट लेवल पर सभी प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों को नियुक्ति के साथ-साथ छात्राओं को पाठ्यक्रम पूरा करवाना और अतिरिक्त समय पढ़ाई करवाने का परिणाम छात्राओं के आर्ट विषय में शत प्रतिशत परिणाम रहा है। यह विदाई के समय छात्राओं द्वारा भावुक होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि स्कूल में आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा दिए गए दायित्व मंच संचालन से लेकर विद्यालय व्यवस्था तक जिम्मेदारी को बखूबी से निभाना और स्कूल में अनुशासन बनाए रखने में उनका योगदान रहा है। पीजीटी फाइन आर्ट राजकुमार ने कहा कि, स्कूल से आखिरी दिवस सबको अलविदा कहते हुए और रवाना होते हुए उनकी गाड़ी के इर्द-गिर्द छात्राओं को सैलाब उमड़ पड़ा। सभी आर्ट विषय की छात्राएं रोने लगी, इस भावुकता माहौल को देखते हुए उनकी आँखे भी जलमग्न हो गई।

विद्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त गेस्ट टीचर रविन्द्र चौधरी के समारोह में शामिल स्थानांतरण शिक्षकों की विदाई पल में नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश चंद सैनी, भाजपा नेता रमेश तंवर, ज्योतिषाचार्य भवानी जोशी और नजदीकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिकी विद्यालय के टीचर्स सहित पीजीटी फाइन आर्ट राजकुमार, प्राध्यापक राधेश्याम, यशपाल सिंह, डीपीई रमेश सोनी, अशोक कुमार, ईएसएचएम सुरेंद्र सिंह, प्राध्यापक मुख्तियार सिंह, करतार सिंह, देवेन्द्र वर्मा, कृष्ण कुमार, गणित अध्यापक सूरेश कुमार, प्रीतम, लिपिक जसवंत, पीजीटी इंग्लिश शारदा यादव, पीजीटी इंग्लिश अनूप, पीजीटी हिन्दी निवेदिता, अध्यापिका सरिता यादव, सुनिता, शीला यादव, सुषमा, शालिनी प्रधान, दया शर्मा, मनीषा, दिव्या, पीसीए गरिमा चौधरी, योगिता, मोनिका, मंजू, एनएसएस इंचार्ज सीमा यादव सहित विद्यालय की छात्राएँ समारोह के साक्षी रहे। 

Leave a Reply