श्रीनगर : कश्मीर घाटी में शीत लहर के कारण रात के तापमान में गिरावट आयी है और राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान गुरुवार को शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश में हाल ही में हुए भारी हिमपात के बाद पर्यटन स्थलों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। मध्य कश्मीर में गंदेरबल जिले के सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर रात का तापमान शून्य से कम 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहाँ का तापमान शून्य से कम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
श्रीनगर में बुधवार रात का तापमान शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
घाटी के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से कम 9.9 डिग्री सेल्सियस, शोपियां में शून्य से कम 8.0 डिग्री सेल्सियस, कुलगाम में शून्य से कम 6.0 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में शून्य से कम 5.8 डिग्री सेल्सियस और अनंतनाग में शून्य से कम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय उच्च पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान पिछली रात शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में 17 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा और 18 से 20 फरवरी के बीच हिमपात और बारिश के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात और शून्य से नीचे तापमान के कारण यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।
कश्मीर घाटी में शीतलहर से तापमान में गिरावट
