गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने आई युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

शहडोल, : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने आई एक युवती ने थाना परिसर में ही आत्मदाह का प्रयास किया।
अमलाई थाना परिसर में कल शाम हुए इस मामले के बाद युवती को करीब 80 फीसदी जली हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति बिगड़ने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है। एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर के अनुसार युवती को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
आरोप है कि युवती के साथ रामपुर पटवारी ब्रज बहादुर कँवर ने दुष्कर्म किया। इस मामले में युवती ने 12 अगस्त 2022 को अमलाई थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया तो युवती ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। कल शाम युवती अमलाई थानेदार से मिलने पहुँची तो वहाँ आरोपी पटवारी मिल गया। दोनों में विवाद हुआ और युवती ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आरोपी पटवारी ब्रज बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply